दिल्ली के आंकड़े बढ़ा रहे हैं चिंता, इस राज्य में लंबे समय से एक भी मौत नही, देखें राज्यवार आंकड़े

दिल्ली के आंकड़े बढ़ा रहे हैं चिंता, इस राज्य में लंबे समय से एक भी मौत नही, देखें राज्यवार आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 44,888,869 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,178,475 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 582649 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 7432829 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 121641 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 8,137,119 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,648 नए मामले सामने आए और साथ ही इस दौरान  551 और लोगों की मौत हुई। हालांकि पिछले 24 घंटे में 59,454 मरीजों ने कोरोना को हराया। रिकवरी रेट 91.34 फीसदी है। एक्टिव केस दर 7.16 फीसदी है। मृत्यु दर 1.49 फीसदी है। पॉजिटिविटी रेट 4.51 फीसदी है। आंकड़ों के मुताबिक अब तक देशभर में कुल 10 करोड़ 87 लाख 96 हजार 64 सैंपल की जांच हुई है। पिछले 24 घंटों में कुल 10,67,976 सैंपल की जांच हुई है।

गौर करने वाली बात यह है कि देश में कोरोना मामलों में कमी आ रही है, लेकिन राजधानी दिल्ली कोरोना बढ़ रहा है। दिल्ली में अब रोजाना 5 हजार के करीब मामले आ रहे हैं।

झारखंड में लंबे समय बाद पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई, जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 883 पर स्थिर रही। राज्य में कोरोना के 323 नये मामले सामने आए जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 101287 हो गई। झारखंड में 95208 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। फिलहाल 5196 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 883 मरीजों की मौत हो चुकी है।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

25514

788375

6676

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

182

4076

59

अरुणाचल प्रदेश

1938

12777

37

असम

10421

194668

926

बिहार

7897

206346

1084

चंडीगढ़ 

657

13469

225

छत्तीसगढ़

22350

160918

2038

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

49

3197

2

दिल्ली

32363

342811

6470

गोवा

2405

40409

602

गुजरात 

13168

154968

3711

हरियाणा

11851

151839

1777

हिमाचल प्रदेश 

2891

18595

312

जम्मू एंड कश्मीर 

6835

86024

1471

झारखंड

5196

95208

883

कर्नाटक

59518

749740

11140

केरल

90671

332994

1457

लद्दाख

627

5493

74

मध्य प्रदेश 

9294

158455

2941

महाराष्ट्र 

125971

1503050

43837

मणिपुर

4303

13805

164

मेघालय

1170

8125

87

मिजोरम

437

2284

1

नागालैंड

1598

7308

39

ओडिशा

13500

273838

1308

पुडुचेरी

3739

30577

592

पंजाब

4101

124870

4187

राजस्थान

15251

178064

1898

सिक्किम

254

3591

68

तमिलनाडु

23532

687388

11091

तेलांगना

18409

218887

1336

त्रिपुरा

1493

28878

346

उत्तराखंड

3634

57270

1011

उत्तर प्रदेश 

24431

448644

7007

वेस्ट बंगाल

36999

325888

6784

भारत में कुल मामले

582649

7432829

121641


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।